Unnao accident बस ट्रैलर में घुसी 23 यात्री घायल
लखनऊ - आगरा एक्सप्रेस वे पर हादसा पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल मचा कोहराम
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रेलर की भिड़ंत। बस में सवार 23 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बांगरमऊ सीएचसी भेज दिया है। जहाँ से 13 लोगों की गम्भीर हालत देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के निकट किमी 237 के पास बस और ट्रेलर की टक्कर हो गई।बस में सवार 40 यात्रियों में 23 घायल हो गए हैं। दुर्घटना के सम्बंध में उप जिलाधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि दिल्ली से अकबरपुर अंबेडकर नगर जा रही बस ड्राइवर को झपकी आ जाने से ट्रेलर में बस पीछे से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई...
जिसमें कुल 23 लोग घायल हो गए थे
10 लोगों को प्राथमिक उपचार के पश्चात ठीक होने के कारण सकुशल घर भेज दिया गया...
जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव को रेफर किये गए सभी घायल व्यक्तियों की स्पेशलिस्ट चिकिस्तकों की उपस्थिति में बेहतर देखभाल के साथ उत्तम स्वास्थ्य चिकित्सा दिए जाने के निर्देश दिए गए है।
जिला अस्पताल रेफर -
श्वेता, चंद्रमणि शुक्ला, रामसिंह, मुन्नी देवी, अशोक कुमार, आयुष मिश्रा, वेदांत यादव, श्रद्धा पाण्डेय, फैजान, अजीत, संतोष, श्रीकांत, सुरेन्द्र
What's Your Reaction?