Unnao accident डंपर बाइक सवार दो भाइयों को कुचला एक की मौके पर मौत
परिजनों ने सरोसी मार्ग किया जाम सीओ सिटी मौके पर पहुंचे
उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना सिकंदरपुर सरोसी के पास सुतिया तारा क्षेत्र में हुई, जहां पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के जसुवापुर निवासी मोहित (25) पुत्र प्रहलाद राजगीर मिस्त्री का काम करता था। वह उन्नाव में काम करने के बाद शाम को बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सुतिया तारा के पास एक डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी और युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डंपर के पहिए में फंस गई। मोहित की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई रोहित घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर परियर-करोवन मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजन डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका और यातायात सामान्य हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहित चार भाइयों में मझला था और परिवार का मुख्य कमाने वाला था। उसके पिता की आंखों की रोशनी जा चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
What's Your Reaction?