Unnao crime

गांव के बाहर बाग में महिला का शव मिलने से सनसनी। पुलिस जांच में जुटी

Apr 21, 2026 - 15:45
 0  4
Unnao crime

उन्नाव में महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उन्नाव जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कस्बा सफीपुर के मोहल्ला बाकरगंज निवासी कमलेश की 55 वर्षीय पत्नी रामदुलारी का शव गांव निहालपुर के समीप अविनाश के आम के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह भी फारेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

घटनास्थल के पास महिला की चप्पल और एक डिस्पोजल गिलास भी बरामद हुआ है, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रामदुलारी नशे की आदी थीं और सोमवार सुबह घर से निकली थीं। उन्हें उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भी देखा गया था, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​