Unnao news पावा में बिजली पासी का जन्म दिवस मनाया गया
सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके विषय में लोगों को जानकारी दी
वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी का धूम धाम से मनाया गया जन्म दिवस
सामाजिक संगठनों ने गरीब, विधवा महिलाओं को किया साड़ी वितरण
चकलवंशी उन्नाव। वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती पर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी धूम धाम से मनाया। और प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने ग़रीब, विधवा महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट किया।
बता दे कि सफीपुर ब्लॉक क्षेत्र में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जन्म दिवस धूम धाम से मनाया गया। दीपदान आंदोलन संगठन के विधानसभा प्रभारी कामता प्रसाद पासी ने बताया कि महाराजा बिजली पासी की जयंती हर साल 25 दिसंबर को मनाई जाती है। वह 12वीं शताब्दी के एक महान शासक और योद्धा थे, जिन्हें बिजनौर की स्थापना का श्रेय दिया जाता है। इस दिन को पासी समाज समेत सभी सामाजिक संगठनों द्वारा धूमधाम से जन्म दिवस मनाया जाता है।
इसी क्रम में भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव ने महाराजा बिजली पासी की जयंती पर उनका इतिहास का बखान करते हुए बताया कि महाराजा बिजली पासी 12वीं सदी के एक शक्तिशाली पासी शासक थे, जिन्होंने अवध क्षेत्र (लखनऊ के पास) में शासन किया, बिजनौर (बिजनागढ) और नथवागढ़ सहित कई किले बनवाए, और सामाजिक समानता व स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों और तत्कालीन शासकों का बहादुरी से सामना किया, खासकर गांजर के युद्ध (लगभग 1194 ई.) में, जहाँ वे वीरगति को प्राप्त हुए; उनका इतिहास दलितों के गौरवशाली अतीत को दर्शाता है और उन्हें अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के रूप में याद किया जाता है।
इस मौके पर भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा संगठन को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवी प्रसाद शर्मा, बेचेलाल वर्मा, मदन पासी, सावित्री देवी, चंचल कुमारी, नारायणी जोशी, मौका देवी, कैलाश शंकर मौर्या समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?