Unnao news हादसे में गंगा स्नार्थी की मौत परिजनों में मचा कोहराम

युवक साथियों के साथ होली के पर्व पर देर रात बाइक से गंगा स्नान करने गया था

Mar 3, 2026 - 17:32
 0  17
Unnao news हादसे में गंगा स्नार्थी की मौत परिजनों में मचा कोहराम

उन्नाव। होली के पर्व पर गंगा स्नान करने गए एक युवक का शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बगल में दुर्घटना ग्रस्त बाइक पड़च थी सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मृतक मुंबई में मजदूरी करता था और होली पर घर आया हुआ था।

माखी थाना क्षेत्र के मोहल्ला बलारदेव निवासी उमाशंकर (पुत्र स्व. आशोक कश्यप) मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह 24 फरवरी को होली के त्योहार पर गांव आया था। उसकी पत्नी प्रीती अपने मायके आजादनगर में रह रही थी। बड़े भाई धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे उमाशंकर ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात में वह दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए बाइक से गया था।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब तीन बजे वह सफीपुर क्षेत्र के परियर चौकी प्रभारी अनिल राजपूत से मिलकर लौट रहा था। तभी देवीपुरवा मोड़ के पास किसी अज्ञात कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। परिजनों ने साजिशन हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

उमाशंकर की शादी करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। भाइयों में नंदी, धर्मपाल और विजय शंकर शामिल हैं। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​