Unnao गंगा खतरे के निशान से ऊपर सहायक कल्याणी नदी ऊफनाने से डूबा पुल राहगीरों को हो रही परेशानी

गंगा खतरे के निशान से ऊपर सहायक कल्याणी नदी ऊफनाने से जमालनगर के पास डूबा पुल राहगीरों को हो रही परेशानी

Jul 24, 2023 - 21:34
 0  309
Unnao गंगा खतरे के निशान से ऊपर सहायक कल्याणी नदी ऊफनाने से डूबा पुल राहगीरों को हो रही परेशानी
कल्याणी नदी पर बाढ़ से डूबा पुल

गंगा खतरे के निशान से ऊपर सहायक कल्याणी नदी ऊफनाई जमालनगर के पास पानी से पुल डूबने से दो दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा, लोगों को हो रही समस्या

सैकड़ो बीघे मक्का, धान, मूंगफली की फसलें डूबी, किसानों की धड़कने तेज।

सफीपुर उन्नाव।

सफीपुर तहसील क्षेत्र के जमालनगर-सनहा सम्पर्क मार्ग पर जमाल नगर के पास कल्याणी नदी में बाढ़ आने से पुल डूब गया है। जिससे दो दर्जन से अधिक गांवों का सम्पर्क टूट गया है। समय रहते प्रशासनिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। गत वर्ष डूबे हुए कल्याणी पुल पर से जमाल नगर से सनहा जा रहे लोग मुसीबतों से गुजर रहे हैं। वही किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई है।

कई गांवों से टूट गया सम्पर्क।

प्रशासनिक तौर पर आवागमन पर यदि रोक नहीं लगाई गई तो, किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। लगातार दो तीन दिन से तेजी से पानी बढ़ रहा है। रामपुर,सनहा,इंब्राहिमाबाद, नोनारी, रहीमाबाद शेरपुर आदि गांवों का सम्पर्क टूट गया है। अब इन गांवों के लोगों को आठ से दस किलोमीटर की अतरिक्त दूरी तय कर गहोली होकर आना जाना पड़ रहा है। जमाल नगर पुल के तीन फिट ऊपर तक पानी चढ़ गया है।सब से बड़ी समस्या स्कूल जानें वाले छात्र छात्राओं के सामने आ गई है। किसानों की सैकड़ों बीघे फसल डूब गई। जिसमें मक्का, धान, मूंगफली आदि की फसल डूब गई। वहीं ग्राम प्रधान पति सर्वेश कुमार राजपूत ने बताया कि कल्याणी नदी में बना पुल काफ़ी कम ऊंचाई पर बना है जिससे जल्द डूब जाता हैं और आवा गबन बाधित हो जाता हैं।

सुनील कुमार रावत की रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​