Unnao suicide महिला सहित चार के शव फांसी पर लटके

अलग अलग थाना क्षेत्र में इस जीवन से मुक्त हुए

Oct 14, 2023 - 09:44
 0  208
Unnao suicide महिला सहित चार के शव फांसी पर लटके
Google से प्रतीकात्मक

 Welive24, उन्नाव। एक महिला सहित चार के शव फांसी पर लटके मिले। अलग अलग थाना क्षेत्र में फांसी से मौत पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।. घटना-1. पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अभूषा गांव निवासी युवक राहुल(25)का शव फांसी पल लटका मिला। सूत्रों के अनुसार युवक रात को खाना खाकर सोने चला गया था। सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ मे रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।. घटना-2. बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के अवस्थी खेड़ा निवासी राजकुमार (23)का शव आम के पेड़ मे. गमछे से लटका मिला। पेड़ में शव लटकता देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 घटना-3 असोहा थाना क्षेत्र के गिलसहामऊ में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव फांसी पर लटका मिला। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।. घटना - 4 बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हदीदापुर गांव के बाहर युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। राहगीरों में सनसनी फैल गई। पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। चर्चा है कि एक सप्ताह पूर्व युवक की पत्नी गायब हो गई थी। जिससे अवसाद में रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जायेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​