Unnao ग्राम प्रधान की हत्या या आत्महत्या फांसी पर लटकता मिला शव

कई दिनों से ग्राम प्रधान गायब था, सडा हुआ शव बाग में फांसी पर लटका मिला

Jul 16, 2023 - 06:01
 0  2840
Unnao ग्राम प्रधान की हत्या या आत्महत्या फांसी पर लटकता मिला शव

उन्नाव। ग्राम प्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। कई दिनों से प्रधान गायब था। क्या प्रधान पर कोई दबाव था। या राजनैतिक ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा। वहीं परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर की है। 

Welive24

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र अमोइया निवासी साहब लाल ग्राम प्रधान था। जिसका आधा कार्यकाल बीत चुका है रविवार को सुबह गांव से दो किलो मीटर दूर आम की बाग में ग्राम प्रधान साहब लाल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक ,प्रधान कई दिनों से घर नहीं पहुंचा था। जिससे उसकी खोजबीन की जा रही थी। खोजबीन करते हुए उसका सडा गला शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रधान का आधा कार्यकाल बीत चुका है इस बीच अपने भी पराये हो गये। क्या प्रधान पद से किसी को कोई नाराजगी थी। इस सब बातों को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रधान शराब भी पीता था।मृतक दो भाई में बड़ा था छोटा भाई नरसिंह , पत्नी शारदा , मृतक के दो बेटी है। सभी रो रो कर बेहाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​