Unnao rakhi आखिर जाम में क्यों फंसी हजारों बहनें

भाईयों की कलाई में राखी बांधने शुभ मुहूर्त में निकली हजारों बहने जाम में फंसी।

Aug 19, 2024 - 17:51
Sep 3, 2024 - 00:53
 0  254
Unnao rakhi आखिर जाम में क्यों फंसी  हजारों बहनें

उन्नाव । रक्षाबंधन त्योहार के शुभ मुहुर्त के इंतजार के बाद राखी बांधने निकली बहने जाम में फंसी। एक साथ हजारों वाहनो के आने जाने से कई चौराहे पर जाम लग गया। जाम खुलवाने घंटो पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पडी।कई किलोमीटर लम्बी वाहनोइकी कतार लगी। 

 विद्वानों के अनुसार भद्रा काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। रक्षाबंधन का मुहुर्त डेढ़ बजे के बाद था। जिससे सोमवार को भाई की कलाई में राखी बांधने के लिए मुहुर्त की इंतजार किया। दोपहर बाद एक साथ सभी बहने भाईयों की कलाई में राखी बांधने के लिए ससुराल से निजी वाहन व यात्री वाहनों से निकली। जिले में माखी के चकलवंशी और पावा चौराहा पर हजारों वाहनो के आने से जाम लग गया। इसी तरह फतेहपुर चौरासी के कालीमिट्टी, सफीपुर के सफीपुर कस्बे में जाम रहा। वहीं उन्नाव के गदनखेडा, पुरवा के मिर्री चौराहा, हसनगंज, मियागंज सहित जिले के दर्जनों चौराहों पर घंटो बहनें जाम में फंस गई। उमस भरी गर्मी से जाम में फंसे नौनिहाल बच्चों की हालत खराब हो गई। हालात बेकाबू होते रहे। लोग पानी तक को तरस गये। पुलिस ने एक एक छोर से वाहनों को पास कराया। जाम को खुलवाने में स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद की। लगभग चार घंटे लोग जाम में जूझते रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​