Unnao News महिला कैदी ने ऐसा क्या किया कि पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया

महिला पति की हत्या के आरोप मे जेल मे बंद थी पेट दर्द और उलटिया होने के कारण जेल प्रशासन ने अस्पताल मे भर्ती कराया था

Sep 8, 2023 - 17:28
Sep 8, 2023 - 17:30
 0  104
Unnao News महिला कैदी ने ऐसा क्या किया कि पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया
Welive24 उन्नाव। पुलिस जेल में बंद महिला कैदी अस्पताल से रफूचक्कर हो गई। अभिरक्षा से महिला कैदी के फरार होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।पति की हत्या के आरोप में महिला जेल में बंद थी। बीमारी के कारण पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था 
 बिहार थाना क्षेत्र के संगम खेड़ा निवासी पति की हत्या के आरोप में जेल में पत्नी बंद थी। दो दिन पूर्व पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर जेल प्रसाशन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 08 सितम्बर 2023 दिन शुक्रवार को सुबह पुलिस और जेल वार्डन की अभिरक्षा में महिला बंदी शौच क्रिया करने गई जहाँ से रहस्य मय तरीके से फरार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गये महकमें में हडकम्प मच गया। मौके पर पहुंच कर जांच पडताल शुरु की साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाले जेल अधीक्षक की ओर से सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मालूम हो कि बिहार थाना क्षेत्र के संगमखेडा निवासी चंद्रपाल पुत्र गुरुदयाल से बारासगवर थाना क्षेत्र के रामनखेड़ा गांव की अनीता से शादी हुई थी। वर्ष 2015 में चूड़ी बेचने वाले अपने प्रेमी के साथ मिलकर अनीता ने पति की हत्या कर दी थी। हत्या के मामले में महिला अनीता जिला कारागार में बंद थी। पांच सितंबर को पेट दर्द व उल्टी होने की शिकायत पर उसे जेल अस्पताल से रेफर कर वार्डन सुनील व महिला आरक्षी प्रियंका ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया था। अनीता को बुधवार को वार्ड-एक के बेड नंबर-26 पर शिफ्ट किया गया था।
महिला कैदी की खोजबीन में पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी 
महिला की गिरफ्तारी के लिए जेल व कोतवाली पुलिस जुट गई है। अस्पताल व आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। देर रात तक पुलिस महिला कैदी को बरामद नहीं कर सकी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​