Nepal erth नेपाल में 40 सेकेंड लोगों के लिए पडे भारी

भूकंप ने उजाड़ दी जिंदगी। भूकंप के झटकों ने सोते हुए लोगों को। हमेशा सुला दिया।

Nov 4, 2023 - 09:07
 0  8
Nepal erth नेपाल में 40 सेकेंड लोगों के लिए पडे भारी

काठमांडू। नेपाल में हिली धरती मकान जमींदोज हो गए लगभग 140 लोगों की मौत हो गई, देर रात नेपाल के पश्चिमी इलाके में भीषण भूकंप से झटकों से जाजरकोट में 6.4 रियेक्टर केऔर सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की कि शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। 

नेपाल में 40 सेकंड तक लगे झटकों ने सैकड़ों घरों को बर्बाद करदिया और सैकड़ों लोगों की जान चली गई। 

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार जाजरकोट में भूकंप जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भारत में भी करीब 40 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। 

काठमांडू में सड़कों पर डरे सहमे दिखे लोग, नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। जाजरकोट काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप का झटका महसूस होते ही काठमांडू में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान लोग सड़कों पर डरे सहमे दिखे।प्रधानमंत्री प्रचंड ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताया

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है। भूकंप के झटके भारत में भी महसूस किये गए। दिल्ली, नोएडा, कानपुर, लखनऊ, उन्नाव आदि जिलों में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया। कानपुर के बिग बजार में रात्रि के शो में भूकंप से पूरा माल खाली हो गया। इससे अफरातफरी मच गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​