Mharashtra news बस में ऐसा क्या हुआ कि 26 यात्रियों की जल कर मौत हो गई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और , मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दुःख जताया

Jul 1, 2023 - 18:23
 1  47
Mharashtra news बस में ऐसा क्या हुआ कि 26 यात्रियों की जल कर मौत हो गई
धूधू कर जलती बस। फोटो सोशल मीडिया

महाराष्ट्र बस हादसे में मृतकों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उ प्र के योगी आदित्यनाथ सहित सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शोक व्यक्त किया। 

बुलढाणा/लखनऊ, 01 जुलाई।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बस हादसे से देश स्तब्ध है। देर रात बस का टायर फटने से बस डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। तेज रफ्तार बस और सडक के घर्षण से उसमें आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। बस में चालक परिचालक सहित 33 यात्री सवार थे। किसी तरह 6 लोग कूदकर निकल सके आग से बस के अंदर फंसे यात्रियों में चींख पुकार मच गई। कोई बाहर नहीं निकल सका जिससे 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। बस में लगी आग से मौत पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व दमकल ने लगभग चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने घयलो को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। और मृतकों के परिजनों को दो दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को मुफ्त इलाज करने की घोषणा की है। इसी संदर्भ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में बस में आग लगने हुई 26 यात्रियों की मौत को लेकर शोक प्रकट किया है। उन्होंने घटना को दुभाग्यपूर्ण, दु:खद और हृदय विदारक बताया है। अपने ट्विटर पर शोक संदेश के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे पर एक बस में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में हुई जनहानि अत्यंत दु:खद एवं हृदय विदारक है। सीएम ने कहा, ''मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।''

बता दें कि महाराष्ट्र में समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर एक यात्रि बस भीषण आग की चपेट में आ गई। इस घटना में तीन बच्चों सहित 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यवतमाल से पुणे जा रही बस में कुल 33 लोग सवार थे। घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार सुबह करीब 1:30 बजे घटित हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​