Lucknow yogi news, पूर्व सीएम स्व कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित किया

माल एवेन्यू में पूर्व सीएम स्व कल्याण सिंह का जन्मदिवस मनाया गया

Jan 5, 2024 - 14:48
Jan 5, 2024 - 14:50
 0  97
Lucknow yogi news, पूर्व सीएम स्व कल्याण सिंह के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुष्प अर्पित किया

Welive24, लखनऊ । हिन्दू ह्रदय सम्राट कहे जाने वाले पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की 92वी जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया। इस मौके पर उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह और पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

5 जनवरी को पूर्व सीएम का जन्म दिन मनाया जाता है 

उत्तर प्रदेश में राम भक्त पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी को मनाया जाता है। उनका 92 वां जन्म दिवस लखनऊ के माल एवेन्यू में उनके पौत्र राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास पर मनाया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उनको याद किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने लोगों का अभिवादन किया। 

राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रसस्त हुआ 

वक्ताओं ने कहा कि देश के वीर साहसी मुख्यमंत्री ने हिन्दुत्व को जगाया। पांच सौ वर्षों से भगवान श्रीराम की जन्मभूमि विवादित रही। स्व कल्याण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल में विवादित ढांचा ढहा दिया गया। कल्याण सिंह ने नैतिक जिम्मेदारी अपने ऊपर लेकर देश के सभी राम भक्तों को कानूनी कार्रवाई से दूर रखा।जिससे राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रसस्त हुआ। 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लेंगे। लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि राम मंदिर में एक द्वार कल्याण सिंह के नाम से रखा जाय। एक राम भक्त के लिए उनको सही श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रदेश भर से सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​