Unnao news पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

लोगों ने उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया

Jan 5, 2024 - 19:09
Jan 5, 2024 - 19:12
 0  74
Unnao news पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया
स्व कल्याण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सांसद व विधायक

उन्नाव । जनपद में पुरवा में उत्तम चन्द लोधी और सदर विधानसभा के नान्हूबाबा स्मारक परिसर में परम श्रद्धेय हिन्दू ह्रदय सम्राट पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व बाबू कल्याण सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। समर्थकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया। इस मौके पर सांसद, विधायक व अन्य नेता मौजूद रहे।लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए जागरूक किया। 

जनपद के नान्हू बाबा स्मारक परिसर में स्व बाबू कल्याण सिंह की प्रतिमा पर सांसद डाॅ हरि सच्चिदानन्द साक्षी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता ने माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया। और उनके मार्ग पर चलने की सपथ ली। इस मौके पर श्रीकृष्ण वर्मा, श्रीराम राजपूत, राजेश लोधी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।

विधानसभा पुरवा के पूर्व विधायक प्रत्यासी उत्तम चन्द्र लोधी (राकेश) ने अपने आवास पर पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह का जन्म दिवस मनाया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर उन्हें याद किया और उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर पुरवा चेयरमैन रेनू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य विनोद लोधी, केके वर्मा, इंजी. सचिन राजपूत,संचालक मोतीलाल लोधी, जगन्नाथ, रमेश चन्द्र, सूर्य प्रसाद लोधी, पंकज सभासदु, सुरेन्द्र लोधी, भूपेन्द्र सिंह राजपूत कानपुर देहात, अनिल वर्मा, रामचन्द्र राजपूत, बिन्दाप्रसाद, अंकित राजपूत, कमल किशोर, डाॅ मुरली प्रसाद वर्मा, बैजनाथ,ब्लाक सरोसी क्षेत्र से बीरेन्द्र कुमार, दीनदयाल बीडीइ, मुकेश कुमार, रजनेश कुमार, मुन्शीलाल आदि सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow