BSBP भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
साफ पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान व पदाधिकारियों का चयन और संगठन विस्तार पर चर्चा

लखनऊ। भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर विशेष बैठक में साफ पार्टी के कार्यकर्ताओं का स्वागत व नये पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लखनऊ के पारा पुराना थाना के निकट अवंतीविहार बल्दीखेडा हरदोई रिंग रोड पर भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में लखनऊ, उन्नाव, बांदा, झांसी और मध्य प्रदेश से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में साफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार लोधी एडवोकेट हाईकोर्ट ने समस्त कार्यकर्ताओं सहिता भारतीय सभ्यता पार्टी में विलय कर लिया। सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम में संगठन पर चर्चा कर विस्तार किया गया। राष्ट्रीय संयोजक वीरेन्द्र कुमार धानुक ने कार्यकारिणी का गठन किया।साफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार लोधी को मुख्य राष्ट्रीय संरक्षक का पद देकर सम्मानित किया। कई जिलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
इस मौके पर वीरेन्द्र कुमार धानुक राष्ट्रीय संयोजक, धर्मेन्द्र कुमार राय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिलेश सिन्हा राष्ट्रीय महासचिव, रमेश सिंह, मदन मोहन, अशोक सिंह , कन्हैया लाल, राकेश बेन, आकाश नामदेव, शान्ती स्वरुप, दिलीप सोनी, राकेश लोधी, भागवत प्रसाद, रंजीत सोनवानी, सुरेश कुमार, रोहित कुमार, अजय कुमार, सक्षम,
What's Your Reaction?






