उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह
उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में सम्पन्न हुआ विदाई समारोह
परियर, उन्नाव। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सैदापुर में वार्षिक परीक्षा के उपरांत भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों के रूप में कामता ज्वैलर्स परियर के कामता प्रसाद, आदेश कुमार शर्मा, सोम गुप्ता, लालू बर्तन भंडार बिठूर तथा शुभम गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा विद्यालय की कक्षाओं के लिए कामता ज्वैलर्स, शुभम वस्त्र भंडार एवं लालू बर्तन भंडार की ओर से एक-एक सीलिंग फैन भेंट किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, माताएं एवं बच्चों के भाई-बहन उपस्थित रहे। साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
कक्षा 8 के विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, पट्टिका पहनाकर, पुष्प भेंट कर एवं स्टील टिफिन देकर भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय के शिक्षक सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने विदाई गीत प्रस्तुत करते हुए बच्चों को विदा किया, इस दौरान वे भावुक भी हो गए। सहायक अध्यापिका कोकिला देवी एवं नीलम बाजपेई ने भी अपने प्रेरणादायक विचार रखे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक राम नारायण ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए निरंतर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय सैदापुर की इंचार्ज शिक्षिका नूपुर गौतम, शिक्षामित्र जगजीवन, अभिभावक अमित राठौड़, महेश बाजपेई, रामविलास राठौर, रमाकांती, चन्द्रकली, पुष्पा, मुनेशा, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मधुसूदन, कुसमा, बसंती देवी, भगवान देई, कलावती, शीला, स्नेहा बाजपेई, रेनू बाजपेई सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?