Unnao news भूमेश्वर मेला संचालक का निधन क्षेत्र में शोक की लहर
मृदुभाषा के धनी रामास्वामी पाठक का लम्बी बीमारी से अस्पताल में उनका निधन हो गया

भूमेश्वर मेला के संचालक रामास्वामी पाठक के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर
उन्नाव। ब्लाक सरोसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरबट पुर बंदा खेड़ा निवासी रामास्वामी पाठक (भैय्या जी ) बीमार चल रहे थे। उनका बीते दिवस शुक्रवार को बीमारी के चलते लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति थे अच्छे समाज सेवक तथा सभी के मिलनसार मृदुभाषी व्यक्ति थे। उनकी मृदुल भाषा से लोग प्रभावित हो जाते थे लोगों का मानना है कि उन्होंने किसी का अहित नहीं चाहा इसी कारण वह लाखों दिलों पर राज करते थे। उनके निधन से इस क्षेत्र ने एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के साथ-साथ एक अनमोल हीरे को खो दिया है। जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती ऐसी नेक और पुण्य आत्मा को भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें और ऐसी विषम परिस्थिति में शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति दें। साम को शव गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी की आखें नम थी बस चर्चा थी कि एक अच्छा इंसान इस दुनिया से अलविदा हो गया।
What's Your Reaction?






