Unnao flood बाढ़ पीडितों की मदद को आये संगठन

सियाराम फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित की

Sep 16, 2025 - 20:03
 0  11
Unnao flood बाढ़ पीडितों की मदद को आये संगठन

उन्नाव। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संगठन आगे आये। पीडितों की मदद के लिए राहत सहायता किट का वितरण किया। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ता सहित सैकडों लोग मौजूद रहे। 

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के विकास खंड सरोसी में कई गांव बाढ़ से प्रभावित हो गये। लोगों को खाने पीने की गम्भीर समस्या से जूझना पड़ रहा है परिवारों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिससे कई गावों के परिवार घर व खेत छोड़कर सड़को के किनारे रहने को मजबूर है व आर्थिक तंगी से गुजर रहे है| सरकारी राहत सहायता के अलावा मंगलवार को सियाराम फाउंडेशन( जन कल्याण व स्वस्थ्य के प्रति समर्पित) की टीम ने सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित गावों का दौरा कर पीड़ित परिवारों का हाल चाल जाना और राशन सामग्री किट भी वितरित की|सियाराम फाउंडेशन के सचिव व सियाराम हॉस्पिटल के निदेशक अम्बर राजपूत ने राशन सामग्री वितरण किया। इस मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्य आदित्य राजपूत, प्रताप राजपूत,अमर सिंह यादव,विनोद राजपूत,अनूप,राजकुमार,राजवीर सिंह आदि लोग मौजूद थे। फाउंडेशन सचिव व हॉस्पिटल के डायरेक्टर अम्बर राजपूत ने बताया की बाढ़ पीड़ित परिवारों को उनके निजी अस्पताल में इलाज फाउंडेशन के द्वारा हॉस्पिटल में आधे रेट में किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​