Unnao news तिरंगा यात्रा के साथ शहीद गुलाब सिंह लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और लोधी पूरन सिंह पटेल ने लोगों को सम्बोधित किया

Aug 23, 2023 - 15:47
 0  269
Unnao news तिरंगा यात्रा के साथ शहीद गुलाब सिंह लोधी का बलिदान दिवस मनाया गया

Welive24

उन्नाव। अमर शहीद गुलाब सिंह का बलिदान दिवस  मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा शहीद के जयघोष के साथ निराला प्रेक्षागृह में समापन किया। मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और पूरन सिंह पटेल ने लोगों को सम्बोधित किया। शहीद गुलाब सिंह जीवन पर जानकारी दी। इस मौके पर आयोजक समिति के कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के ब्लाक फतेहपुर चौरासी के चंद्रिका खेड़ा निवासी वीर सपूत अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी 23 अगस्त 1935 को लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में अंग्रेजों की गोलियों से शहीद हो गये थे। शहीद का बलिदान दिवस 23 अगस्त 2023 को उन्नवना में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निराला प्रेक्षागृह में दीप प्रवज्वलित कर शहीद के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। और लोगों को सम्बोधित किया कहा कि झंडा सत्याग्रह के इकलौते शहीद गुलाब सिंह लोधी थे।

 

जिन्होंने ने लखनऊ में फिरंगियों को चकमा देकर अमीनाबाद पार्क में नीम के पेड़ पर तिरंगा फहरा कर भारत माता की जय घोष की। अंग्रेजो ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर वीर सपूत को धरती पर सुला दिया। उनके स्मृति में बलिदान दिवस मनाया गया।

वहीं छत्तीसगढ़ के लक्ष्य संस्था के संयोजक पूरन सिंह पटेल ने अपने ओजस्वी भाषण से समा बांध दिया कहा कि लोधी समाज अपने इतिहास को जाने लोधी समाज में महान महान महापुरुषों ने जन्म लिया। जैसे ब्रम्हानंद लोधी, पहली महिला शहीद अवंती बाई लोधी, राजा ह्रदयेश साह आदि सैकड़ों क्रांतिकारियों ने अपना परचम लहराया था। इतिहास में उन्हे स्थान नहीं दिया गया। स्वामी ब्रम्हानंद ने शिक्षा की अलख जगाई और अंधविश्वास को खत्म करने पर पुरजोर अभियान चलाया था। इसके उपरांत पूर्व विधायक रामकुमार, पूर्व विधायक सुन्दर लाल लोधी ने लोगों को सम्बोधित किया। इससे पहले रामलीला मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अस्पताल चौराहे से छोटे चौराहा, बड़ा चौराहा, पुराना पुल होते हुए कलेक्ट्रेट के पास निराला प्रेक्षागृह में समापन किया गया। आयोजक समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार लोधी व राज एडवोकेट ने अतिथियों को सम्मानित कर गुलाब सिंह लोधी के चित्र भेंट किया। इस मौके पर शशांक शेखर सनी,उत्तय चंद्र लोधी, रमेश लोधी, अमरनाथ, चेयरमैन रेनू गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य सरला लोधी, गायत्री लोधी, सुनील लोधी, राधेश्याम लोधी प्रधान, विरेन्द्र राजपूत, मुकेश राजपूत, दीनदयाल लोधी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​