Unnao गंगा खतरे के निशान से ऊपर सैकड़ों गांव पानी से घिरे

जल स्तर में गिरावट खतरा अभी भी बरकरार, जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

Aug 27, 2023 - 16:05
 0  99
Unnao गंगा खतरे के निशान से ऊपर सैकड़ों गांव पानी से घिरे
बाढ़ प्रभावित लोगों से जानकारी लेती डीएम

उन्नाव। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ ने गंगा के तटीय क्षेत्रों में कहर बरपाया है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा पर पीडितों की। र सम्भव मदद पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिया है। कर्मचारियों की हीलाहवाली से बाढ़ प्रभावित लोगों तक सुविधाएं नहीं पहुंच पा रही है वहीं तटीय क्षेत्र में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

उन्नाव में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालाकि चौबीस घंटे में जल स्तर में गिरावट आई है। अभी भी पानी गांव में घुसा हुआ है। सदर तहसील क्षेत्र के कटरी परियर, मरौंदा, माना बंगला, पनपथा, प्यारेपुर, हमजापुर, बंधवा, सथरा, मोहद्धीनपुर, फतेहपुर चौरासी व बांगरमऊ क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रसाशन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता केंद्रों की स्थापना की है। रविवार को जिला अपूर्वा दुबे ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। एसडीएम व क्षेत्रीय लेखपाल व चिकित्सकों को आवस्यक दिशा निर्देश दिया है। बाढ़ प्रभावित लोगों को हर सम्भव मदद पहुंचाने की पुरजोर आश्वासन दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​