Mukhyamantri grup marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 431 जोड़े एक दूजे के हुए स्थानीय विधायक व अधिकारी मौजूद रहे

Nov 24, 2023 - 21:35
 0  164
Mukhyamantri grup marriage मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

Welive24, उन्नाव । जिले में अलग-अलग विधानसभा वार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह समारोह में 431 जोड़ अपनी अपनी रीति रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। आचार्यों ने हिन्दू रीति रिवाज विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर विधायक व एसडीएम और ब्लाक अधिकारी मौजूद रहे ।.

  शुक्रवार 24 नवंबर 2023 को विधानसभा सदर के सरोसी ब्लाक परिसर में 49 जोड़े, विधानसभा भगवंत नगर के बीघापुर ब्लाक परिसर में 40 जोड़े , विधानसभा पुरवा ब्लाक परिसर में 74 जोड़े , विधानसभा मोहान के रामसिंह लालता सिंह इंटर कालेज छोटा खेड़ा परिसर में 89 जोड़े , विधान सभा सफीपुर ब्लाक परिसर में 52 जोड़े एवं विधानसभा बांगरमऊ के श्री मां ललिता अम्बे लान कलवारी महमदाबाद गंज मुरादाबाद में 127 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण से विवाह सम्पन्न कराया।

 इस मौके पर विधानसभा सदर क्षेत्र में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता जी, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती स्वेता मिश्रा जी ब्लॉक उपजिलाधिकारी सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी , खण्ड विकास अधिकारी सिकंदरपुर सिरोसी विधानसभा पुरवा में ब्लॉक प्रमुख हिलौली, बिछिया पुरवा एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति, उपजिलाधिकारी पुरवा, उपकृषि निदेशक,खण्ड विकास अधिकारी पुरवा हिलौली, असोहा बांगरमऊ में माननीय विधायक श्री श्रीकांत कटियार जी, ब्लॉक प्रमुख गंजमुरादाबाद,बांगरमऊ, उपजिलाधिकारी बांगरमऊ, जिला पंचायत राज अधिकारी,सफीपुर में माननीय विधायक श्री बंबालाल दिवाकर जी, उपजिलाधिकारी सफीपुर, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सफीपुर, फतेहपुर चौरासी मोहान में विधायक श्री ब्रजेश रावत जी, उपजिलाधिकारी हसनगंज,जिला विकास अधिकारी,उन्नाव, खण्ड विकास अधिकारी हसनगंज,मियागंज एवं अन्य अधिकारी गण एवं भगवंत नगर में माननीय जिला पंचायत अध्यक्षा महोदया, उपजिलाधिकारी बीघापुर, उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा, खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर, सुमेरपुर एवं अन्य अधिकारी गणों द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​