Unnao news संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव मुंह से निकला झाग
मछली पकड़ने गया था। रात भर नहीं लौटा घर

उन्नाव । माखी थाना क्षेत्र के उम्मेदखेडा (बंधवा) में प्राथमिक विद्यालय के पास एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। सुबह पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक एक दिन पहले तालाब में मछली पकड़ने गया था। रात भर घर वापस नहीं लौटा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव की घटना
थाना क्षेत्र के उम्मेदखेडा (बंधवा) निवासी अजय (25)पुत्र संतराम(संतू) मजदूरी करता था। गुरुवार को घर से लगभग दो सौ मीटर दूर सुबह गांव में प्रथमिक विद्यालय के पास मुंह से झाग निकलते संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला। शव देख गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। संदिग्ध मौत पर सीओ सफीपुर मायाराय व फोरेंसिक टीम पहुंची।
फोरेंसिक टीम ने लिया सैम्पल
फोरेंसिक टीम ने मुंह से निकलरहे झाग का नमूना प्रयोगशाला भेज दिया और शरीर पर चोट का निरीक्षण किया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शादी नहीं हुई है। दो बहने सलोनी की शादी हो गई है दूसरी रेश्मा घर पर थी। पिता ने बताया कि बुधवार को दोपहर बेटा एक किमी दूर मछली पकडने गया था।जिससे उसके पैरो में कीचड़ लगा है।
रात भर घर नहीं लौटा युवक
सायं चार बजे लौटा उसके बाद किसी के पास मजदूरी का पैसा बकाया था उसे लेने के कह कर घर से निकला। रात में वापस नहीं लौटा तब नौ बजे तक खोजबीन की। सुबह ग्रामीणों ने बताया कि उसका बेटा विद्यालय के पास मृत पड़ा है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों के अनुसार शराब का लती था। शराब पीने से रात में खुले आसमान में पड़ा रहा ठंड लगने से या जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
What's Your Reaction?






