Etawah katha news दांदरपुर गांव बना छावनी यादव व ब्राह्मणों के बीच खिंची लकीर
इटावा के दांदरपुर गांव में गैर ब्राह्मण के भागवत कथा कहने पर बवाल

बकेवर। छावनी बना दांदरपुर गांव में पुलिस का पहरा। कथा वाचकों की पिटाई, चोटी काटने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। गुरुवार को उपद्रवियों ने पुलिस को घेरकर पचराव किया। पूरा प्रदेश यादव बनाम ब्राम्हण वाद से जूझ रहा है।
मामला उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के दांदरपुर में भागवत कथा वाचकों को लेकर विवाद खडा हुआ।कथा वाचकों मुकुटमणि याादव, संत सिंह के अनुसार यादव समाज के लोग ब्राह्मण के घर भागवत कथा कहने गये थे। जहाँ कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ कलश यात्रा के बाद पहले दिन कथा हुई हुई शाम को स्थानीय लोगों ने कथा वाचकों से परिचय लिया। जब कथा वाचक यादव समाज के निकले तो ब्राम्हण समाज के पैरो तले जमीन खिसक गई। ब्राम्हण की रोजी रोटी पर कब्जा कर रहे यादव कथा वाचकों की पिटाई की रात भर उनसे जमीन पर नाक सर रगड कर माफी मंगवाई इससे संतुष्टि न मिलने पर उनकी चोटी काट दी और महिला का मूत्र छिडक पर पवित्र करने का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही राजनैतिक लोगों ने मामले को तूल दे दिया आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बढता देख ब्राह्मण पक्ष की महिलाओं ने कथा वाचकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुरुवार को आक्रोशित यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने गांव का घेराव करने का प्रयास किया। पहले से मौजूद पुलिस ने कई राउंड हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को खदेड़ा इस बीच पुलिस को बचाव के लिए उल्टे पांव रौटधा पड़ा। अधिक पुलिस बल के पहुंचने पय स्थिति को काबू किया। पूरे प्रदेश के यादव ब्राम्हण एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
What's Your Reaction?






