Unnao fire तूफान मे आग ने सात घरों को जलाया
लाखों का सामान जला नहीं पहुंची दमकल
उन्नाव । माखी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के सात घरों में आग लग गई। आग से अनाज, नगदी, कपड़े, ज्वेलरी, ग्रहस्थी का सामान सहित करीब दस लाख की सामान जल गया। आंधी तूफान में कहीं दमकल नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने निजी संसाधन से आग पर काबू पाया।
तहसील हसनगंज के सलेमपुर के मजरा हंसाखेडा गांव के रामकली पत्नी स्व जोधा के घर के छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसी बीच तेज तूफान ने पडोस के परमेश्वर पुत्र रघुवीर और उसके पिता रघुवीर के घर को चपेट में ले लिया।हवा में ग्रामीणों ने आग की लपटे देख दमकल को सूचना दी। दमकल के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने निजी संसाधन से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।परमेश्वर की पत्नी नेहा ने बताया कि अलमारी में रखे बीस हजार नगदी सोने चांदी की ज्वैलरी 15 कुंतल गेहूँ, कपड़े बिस्तर सहित करीब डेढ़ लाख का सामान जल गयख। पड़ोसी रामकली ने बताया कि किराना की दुकान करती है। उसके विक्री के 40 हजार रुपये बिस्तर कपड़े सहित 70 हजार का सामान जल गया।पडोसी रघुवीर के घर में लगभग पच्चास हजार का छप्पर कपड़े जल गये। सूचना पर पहुचे लेखपाल देवेन्द्र ने बताया कि परमेश्वर के घर में अधिक नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। देर शाम तक रिपोर्ट तहसील भेज दी जायेगी।
इसी तरह तूफान में माखी के मजरा आजादनगर निवासी मेवालाल पुत्र जोधा के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आंधी तूफान के बवंडर से लोगों को कुछ सूझ नहीं रहा था। आग ने विकराल रुप धारण कर लिया आग ने पडोसी हरिश्चंद्र पुत्र नन्हू और पत्ती के घर को अपनी चपेट में ले लिया। मेवालाल ने बताया कि अनाज पकड़े नगदी सहित्य करीब दो लाख का सामान जल गया। वहीं पडोसी हरिश्चंद्र और पुत्ती के घर में करीब एक लाख का सामान जल गया।
तहसील सफीपुर क्षेत्र फिरोजपुर कलां निवासी दुलारे पुत्र ठकुरी के छप्पर में आग लग गई।तेज हवा के झोंके ने आग विकराल रुप धारण कर करीब पच्चास हजार का सामान जल गया। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। आंधी तूफान में दमकल नहीं पहुंची।
What's Your Reaction?