Bjp unnao, मियागंज में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया

कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर सहित सैकड़ों लोगों ने सम्मान किया

Apr 17, 2025 - 19:47
 0  115
Bjp unnao, मियागंज में भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया

उन्नाव। ब्लाक मियागंज कस्बे में भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक सफीपुर विधायक सहित अन्य गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। इस मौके पर आयोजक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

ब्लाक क्षेत्र के कस्बा मियागंज निवासी अन्नू गुरु ने भाजपा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी का सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में गुरुवार को जिला अध्यक्ष को माला पहना कर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, विमल द्विवेदी और पंकज त्रिपाठी ने माला पहना कर स्वागत किया। सभी मेहमानों को अन्नु गुरु ने अभिवादन किया। समरसता भोज कराया गया। इस मौके पर बलवीर यादव, मुन्नू सिंह, दयाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह, सरोज सैनी,बरहा कलां प्रधान प्रवीण रावत, सर्रा प्रधान सुशील तिवारी, सरम्बा प्रधान सुनील, बीजी मऊ प्रधान ओमकार पाल आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow