श्री गणेश महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

Jan 22, 2026 - 17:53
 0  14
श्री गणेश महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

श्री गणेश महायज्ञ की हुई पूर्णाहुति

 श्री राम राजतिलक के साथ कथा का समापन

भाईजी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट

उन्नाव, विकास खण्ड सिकंदरपुर सिरोसी की ग्राम पंचायत परियर में चल रही सप्तम वार्षिकोत्सव श्री गणेश महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन | रामकथा के अन्तिम दिवस में राजा राम के राजतिलक के साथ कथा को विश्राम दिया गया | 

विकास खण्ड सिकंदरपुर सिरोसी की ग्राम पंचायत परियर में चल रही सप्तम वार्षिकोत्सव श्री गणेश महायज्ञ में पुरोहितों द्वारा यजमानों से पूर्णाहुति डलवाई गयी | सैकड़ों भक्तों ने यज्ञ में पूर्णाहुति देकर पुण्य के भागीदार बनें | वहीं सात दिवसीय श्री राम कथा के अन्तिम दिवस में प्रभु श्री राम का राजतिलक की मार्मिक कथा का प्रसंग सुन कर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये | सभी भक्तों ने फल, मेवा, वस्त्र और दक्षिणा आदि चढाया | व्यास बहन प्रिया किशोर ने कथा में पधारे सभी भक्त जनों को प्रसाद व आशीर्वाद दिया | वहीं अपने गुरु शिवकेष दीक्षित जी से आशीर्वाद लेते ही व्यास जी बहन प्रिया किशोरी अपने आंशू न रोक पाईं यह मार्मिक दृश्य देख श्रोता भी अपने आंशू न रोक सके | महायज्ञ समापन के अवसर पर बृहद भण्डारा निरन्तर चलता रहा | जिसमें सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद चखकर आनंद उठाया | रात्रि में धनुष यज्ञ का भी मंचन किया जा रहा है |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow