स्वतंत्रता दिवस पर BMKS व BSCP द्वारा जन-जागरण रैली का आयोजन

स्वतंत्रता-दिवस-पर-bmks-व-bscp-द्वारा-जन-जागरण-रैली-का-आयोजन

Aug 16, 2025 - 13:37
Aug 16, 2025 - 13:44
 0  26
स्वतंत्रता दिवस पर BMKS व BSCP द्वारा जन-जागरण रैली का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर BMKS व BSCP द्वारा जन-जागरण रैली का आयोजन

भाई जी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट 

फिरोजाबाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन (BMKS) एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी (BSCP) के तत्वावधान में ध्वजारोहण के पश्चात भव्य जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया।

यह रैली संगठन के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं पार्टी जिलाध्यक्ष आलोक सिंह सेंगर के नेतृत्व में निकाली गई। रैली नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई विष्णुनगला सहित कई स्थानों से गुजरकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम में प्रशासनिक नियमों व निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रहित से जुड़े संदेशों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया।

इस अवसर पर संगठन एवं पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow