जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिलाएं सहित सात घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिला सहित सात घायल

Jul 1, 2025 - 10:33
Jul 1, 2025 - 17:51
 0  155
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिलाएं सहित सात घायल

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष महिला सहित सात घायल

महेश राजपूत की रिपोर्ट

चकलवंशी (उन्नाव)।

माखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में पुरुष और महिलाएं समेत सात लोग घायल I सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया।

थाना क्षेत्र के मॉंखी विश्वनाथ पुत्र सुन्दर लाल (40),सुनीता पत्नी विश्वनाथ(35), आलोक(20),अमन (19)खुशी पुत्री विश्वनाथ से खेत की मेड़ में बांस लगा रहे थे। तभी उन्ही के भाई शिवसागर पुत्र सुन्दर लाल, कमल पुत्र शिवसागर खेत पर पहुंच गए।बांस लगाने से मना करने पर गाली-गलौज के बाद दोनों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मियॉंगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सक ने तीन लोगों की आलोक सुनीता, अनिल गंभीर हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इस संबंध थाना प्रभारी संदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर दोनों लोगों का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow