Unnao murder देवर ने भाभी के किये कई टुकड़े जलाने का किया प्रयास

पुलिस की मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली घायल एसपी

Dec 17, 2024 - 08:10
 0  379
Unnao murder देवर ने भाभी के किये कई टुकड़े जलाने का किया प्रयास

उन्नाव । देवर ने भाभी की निर्मम हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया।हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस से आरोपी देवर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आसीवन थाना क्षेत्र के विजयखेडा निवासी मीना पत्नी हरिश्चन्द्र की गांव के बाहर खेत में कुल्हाड़ी से काट कर निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद फूस डालकर शव को जलाने का प्रयास किया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दौड़ाया। भागते देवर रोहित को पुलिस ने पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है घटना पर पहुंचे एसपी, सीओ बांगरमऊ पुलिस बल तैनात है। मृतक महिला ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जेल से छूट कर आया देवर ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस सभी तथ्यों पर मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow