Unnao barh पावर हाउस में घुसा बाढ़ का पानी बिजली सप्लाई ढप
लगातार गंगा का जल स्तर बढ़ने से ऐराभदियार पावर हाउस को अनिश्चित काल के लिए बंद किया गया

उन्नाव। ऐरा भदियार पावर हाउस अनिश्चित काल के लिए बंद। बाढ़ का पानी पावर हाउस में घुसा। उपभोक्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बिजली विभाग ने उठाया ठोस कदम। सैकडो गांव अंधेरे में डूबे। सोलर के सहारे ग्रामीण घर को करेंगे रोशन।
विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी क्षेत्र के कई गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में हैं। सडकों से लेकर गांव की गलियों और घरों में पानी घुस गया है। ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। लगातार पानी बढ़ने से ऐरा भदियार के पावर हाउस में घूस गया है। बिजली विभाग ने पानी कम होने तक पावर हाउस की सप्लाई बंद कर दी गई है। जेई ने बताया कि उपभोक्ता और कर्मचारियों की सूरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
What's Your Reaction?






