Uttar Pradesh news पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति का उन्नाव में अनावरण किया गया

कल्याण सिंह के पुत्र व पौत्र ने पीतल की मूर्ति का अनावरण किया इस मौके पर सांसद व विधायक मौजूद रहे।

Oct 4, 2023 - 19:28
 0  356
Uttar Pradesh news पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति का उन्नाव में अनावरण किया गया
कल्याण सिंह की मूर्ति अनावरण करते राजवीर सिंह व संदीप सिंह

उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के अब्बास पुर के नान्हू बाबा स्मारक परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की मूर्ति का अनावरण किया गया। उनके सांसद बेटे व स्वतंत्र प्रभार शिक्षा मंत्री पौत्र ने मूर्ति का अनावरण किया इस मौके पर आयोजक व अन्य जिलो के सांसद व विधायक सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का 21 अगस्त 2021 को निधन हो गया था। वह 1991 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बने थे। जिससे उन्नाव सदर के विधानसभा के अब्बास पुर निवासी श्रीकृष्ण वर्मा ने नान्हू बाबा स्मारक परिसर में कल्याण सिंह की पीतल की मूर्ति स्थापित कराया था। बुधवार को पूर्व नियोजित मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह उत्तर प्रदेश स्वतंत्र प्रभार शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने मूर्ति के सामने अनावरण किया। कहा कि कल्याण सिंह ने समाज को आगे बढाने के लिए नकल विहीन शिक्षा योजना शिक्षामित्रो को चयन, तहसील दिवस व थाना समाधान दिवस का आयोजन की शुरुआत की थी। राम मंदिर आंदोलन में उनके कार्यकाल में रामसेवको ने 6 दिसम्बर 1992 को बाबरी मस्जिद का विध्वंस कर दिया था। जिससे उन्होंने अपनी सरकार की परवाह न करते हुए सहर्स मुख्यमंत्री पद से तत्कालीन राज्यपाल को त्याग पत्र देकर राम के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सभी आरोप अपने ऊपर ले लिये थे। कल्याण सिंह सर्व धर्म को लेकर चलने वाले नेता थे। इससे पहले आयोजक श्रीकृष्ण वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत, विधयक हरिओम चन्द्र प्रकाश,श्याना से विधायक देवेन्द्र, काशगंज से वीरेन्द्र कुमार, किशन लाल लोधी, शंकर लाल लोधी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, पुरवा से अनिल सिंह, बांगरमऊ से श्रीकांत कटियार, सफीपुर से बम्बालाल दिवाकर, जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​