ISRO चन्द्रयान-3 ने रचा इतिहास, चांद पर सफल लैंडिंग खुलेंगे चन्दमा के राज

चन्दयान-3 का प्रज्ञान रोवर चौदह दिन तक खोजेगा चन्द्रमा ही हकीकत

Aug 23, 2023 - 18:09
 0  102
ISRO चन्द्रयान-3 ने रचा इतिहास, चांद पर सफल लैंडिंग खुलेंगे चन्दमा के राज

Welive24

इसरो। चन्द्रयान-3 सफलता पूर्वक चांद की धरती पर उतरा। वैज्ञानिकों सहित पूरे देश में जश्न का माहौल । प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से देश वासियों को बधाई दी। कहा चन्दा मामा बहुत दूर के नहीं, अब चन्दा मामा टूर के।

 श्री हरिकोटा के इसरो सतीश धवन स्पेस सेंटर से 14 जुलाई को चन्द्रयान-3 चांद को छूने के लिए उडान भरी थी। 23 अगस्त 2023 को चन्द्रयान ने चांद की धरती पर साफ्ट लैंडिंग करके इतिहास रच दिया। जहाँ आज तक किसी देश का यान नहीं पहुंच सका। भारत के वैज्ञानिकों ने वो कर दिखाया। जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता था। चांद पर 23 अगस्त 2023 को सायं 6:03 बजे भारत ने अपना परचम हलरा दिया। चंद्रयान-3 के कदम रखते ही स्पेश सेंटर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। भारत के चांद विजय की गूंज पूरे विश्व में गूंज उठी। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने एक वाक्य कहा (चंद्रयान नाउ इज मून) यानी चन्द्रयान-3 चांद पर पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका से सीधा प्रसारण देख रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। और वैज्ञानिकों को बधाई दी।पूरे देश वासियों को बधाई दी। पूरे विश्व की नजर चन्द्रयान पर टिकी थी कि आखिर के समय क्या होगा।सफल लैंडिंग से सभी देश स्तब्ध रह गये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​