भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में सर्व जातीय सामूहिक शादी समारोह सम्मान

भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में सर्व जातीय सामूहिक शादी समारोह सम्मान

Jun 24, 2023 - 21:16
 0  165
भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में सर्व जातीय सामूहिक शादी समारोह सम्मान

जालौन/झांसी। भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में वीरेन व्योम सोशल एवं एजूकेशन ट्रस्ट ने अलग-अलग जगहों पर सामूहिक शादी समारोह का आयोजन किया। समारोह में 28 जोडों ने एक दूसरे के साथ जीवन बिताने के लिए दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे।इस मौके पर भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संयोजक, आयोजक सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में वीरेन व्योम सोशल एजूकेशन ट्रस्ट गरीब कन्याओं की लगातार शादियाँ करवा रहा है। उनके घरों में होने वाले शादी के खर्च को संगठन ने अपने कंधो पर ले लिया है। 

जालौन जिला के कोंच नगर पालिका में 21 जून2023 को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आकाश नामदेव ने सर्व जातीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने अतिथियों का स्वागत किया। और वर कन्या को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। सामूहिक विवाह समारोह में आठ हिन्दू जोड़ो की आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। वहीं तीन मुस्लिम जोडों को मौलवी ने निकाह की रस्म अदा की। इस मौके पर माधौगढ विधायक मूलचन्द्र निरंजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, डाॅ सरिता आनन्द अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

दूसरा सर्व जातीय सामूहिक विवाह समारोह झांसी जिला के तालबेहट ब्लाक के मंगला माता मंदिर बिजरोठा परिसर में आयोजन किया गया। आयोजक भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मातादीन लोधी ने कराया। कार्यक्रम में 17 जोडो ने एक दूसरे के जीवन विताने की कसमें खाई। आचार्यों ने वैदिक रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न कराया। इससे पहले आचार्य ममता किशोरी ने सात दिवसीय भागवत कथा का व्याख्यान किया। संगीत मयी कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो गये। भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने नव विवाहित जोड़ों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक वीरेंद्र कुमार धानुक, संरक्षण शोभाराम लोधी, मुकेश कूमार, केशव राज, हर्ष रजक, खेमचन्द सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow