Dev dipawali जानकी कुंड परियर में धूमधाम से मनाई देव दीवाली
हजारों दीपक की रोशनी से नहाया जानकी कुंड गुरुदेव सौरभ जी महाराज ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया
उन्नाव में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली, हजारों दीपों से जगमगाया जानकी कुंड परिसर
उन्नाव। जिले में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विकास खंड सरोसी क्षेत्र के परियर स्थित प्रसिद्ध जानकी कुंड परिसर में सैकड़ों भक्तों की मौजूदगी में हजारों दीप जलाकर परिसर को रोशनी से नहला दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सौरभ जी महाराज ने पूजन-अर्चन और प्रवचन के साथ किया। उन्होंने देव दीपावली के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवताओं के पृथ्वी पर अवतरण का प्रतीक है। इस दिन दीप जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
सूर्यास्त होते ही जानकी कुंड परिसर दीपों की झिलमिलाहट से आलोकित हो उठा। श्रीराम के पुत्र लव-कुश के पावन आश्रम माने जाने वाले इस स्थल पर भक्तों ने भजन-कीर्तन और आरती के साथ देव दीपावली का स्वागत किया।
गुरुदेव सौरभ जी महाराज ने स्वयं दीप प्रज्वलित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर विवेक त्रिपाठी, सौरभ दीक्षित, गोपाल तिवारी, बद्रीनाथ मिश्रा समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष गूंजते रहे।
What's Your Reaction?