भारतीय सभ्यता पार्टी में साफ पार्टी के विलय से पदाधिकारियों में मची खलबली राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग
भारतीय सभ्यता पार्टी में साफ पार्टी के विलय से पदाधिकारियों में खलबली मची। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकारिणी गठन के लिए 11 मई को बैठक आहुत की

भारतीय सभ्यता पार्टी
मुख्यालय: 545क/अव 006 अवंती बिहार, बल्दी खेड़ा पुराना पारा थाना राजाजीपुरम लखनऊ
दिनांक: 08 मई 2025
प्रेस विज्ञप्ति / संगठनात्मक आदेश
विषय: भारतीय सभ्यता पार्टी की समस्त कार्यकारिणी भंग करने के संबंध में।
भारतीय सभ्यता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को सूचित किया जाता है कि संगठनात्मक पुनर्गठन एवं कार्यक्षमता में सुधार हेतु यह निर्णय लिया गया है कि भारतीय सभ्यता पार्टी की वर्तमान कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है।
यह निर्णय पार्टी के आदर्शों, सिद्धांतों तथा भविष्य की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
भंग की गई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को उनके अब तक के योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी और संबंधित जानकारी यथासमय साझा की जाएगी।
आदेशानुसार,
अजय कुमार राजपूत
राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारतीय सभ्यता पार्टी
What's Your Reaction?






