Unnao politics सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के युवा मंच की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप ने पार्टी के उदेश्य पर चर्चा की

Jul 23, 2025 - 19:41
 0  13
Unnao politics सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी के युवा मंच की बैठक

उन्नाव। सुहेलदेव समाजपार्टी के युवा मंच की बैठक की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के उद्देश्य पर चर्चा की और सदस्यता बढ़ाने कज लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सदर तहसील क्षेत्र के रामबक्सक खेड़ा गांव के पास दीपक सिंह के मकान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमरमणि कश्यप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर गरीब दबे कुचले लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं उनके उद्देश्यों पर पार्टी काम कर रही है। समान शिक्षा, गरीबों को उनकी स्थिति के अनुसार आरक्षण, सभी गरीबों को मकान मुहैया कराना उनका उद्देश्य है। पार्टी को विस्तार देने पर कार्यकर्ताओं को जागरुक किया। युवा मंच के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह को कार्यकारिणी गठन करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विकास तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा मंच मध्यांचल, संदीप कठेरिया प्रदेश उपाध्यक्ष,ओमप्रकाश पाल संगठन प्रदेश मंत्री, मुश्ताक अहमद, अनुज सोनी,कानपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजू द्विवेदी,सूरज कुमार, उन्नाव जिलाध्यक्ष शिवकुमार चौरसिया, राधेश्याम लोधी, अमित कुमार प्रदेश सचिव , अजय कुमार दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​