गुदड़ी हक शाह बाबा के आस्ताने पर हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन
एकता का राज चलेगा, हिन्दू-मुस्लिम साथ चलेगा
गुदड़ी हक शाह बाबा के आस्ताने पर हुआ रोज़ा इफ्तार का आयोजन
रिपोर्ट: हबीब अल्वी
आसीवन, उन्नाव। कस्बा आसीवन अपनी गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे के लिए जाना जाता है। यहां स्थित गुदड़ी हक शाह बाबा के आस्ताने पर सफवी परिवार द्वारा रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिल-जुलकर रोज़ा इफ्तार किया और देश में अमन-शांति, भाईचारे, एकता, मानवता और आपसी सौहार्द की दुआ मांगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर यह संदेश दिया कि समाज में प्रेम, भाईचारा और एकता सबसे बड़ी ताकत है। इस मौके पर सफवी परिवार के अनवर रहमान जिलानी सफवी, शुजाउर रहमान सफवी (शुजा भाई), जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफवी, राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फैशल रहमान सफवी, सैफ रहमान सफवी, ज़ैद रहमान सफवी, अजीम सफवी, जिबरान सफवी, अरबाब सफवी, अरगान सफवी और असद सफवी ने सभी आए हुए हिन्दू-मुस्लिम भाइयों का इस्तकबाल (स्वागत) किया और रोज़ा इफ्तार में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।
रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री सुधीर कुमार रावत, पूर्व राज्यमंत्री शकील नदवी, डॉ. मुन्ना अल्वी, वरिष्ठ पत्रकार हबीब अल्वी, हाजी फैजान खान, चेयरमैन डॉ. ब्रजकिशोर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी, मकसूद अली, बालेन्द्र सिंह भदौरिया, कुंवर मोहित सिंह, चांद खान मास्टर, रेहान, सपा नेता आकिब, आशुतोष सिंह आशीष, पूर्व चेयरमैन नसीम अहमद, मुजीब खान, तारिक हाशमी, शावेज खान, गुलिस्तान खान, शमीम, ओम जी मिश्रा (लेखपाल), असद अंसारी (लेखपाल), प्रधान अनीस, दयाराम बाबा, राजू मास्टर, शीबू अहमद (पत्रकार), मिर्जा आलम शेर (पत्रकार), शब्बीर अली शाह (पत्रकार), जुबैर खान, दिलशाद बेग, हरिकेश पाल, रईस सुल्तान, अमित अंकज तिवारी, सुनील शुक्ला, तय्यब अली, साकिब अफसार, मुन्ना खान, शादाब खान, सज्जाद, अजय, विजय और करन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?