अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Feb 13, 2026 - 18:40
 0  174
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

भाईजी सतीश बाजपेई की रिपोर्ट

उन्नाव, सफीपुर थाना क्षेत्र में देर रात परियर बिठूर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, रात भर खंती में पड़ा रहा शव, सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव पहचान करवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गाँव निवासी सुरेन्द्र कठेरिया उम्र30 वर्ष पुत्र बउवा बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े आठ बजे घर से कानपुर जाने की बात कह कर बाइक से निकला था । घर से लगभग दो किमी दूर परियर बिठूर मार्ग पर माना बंगला तिराहे पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक मोटरसाइकिल सहित लगभग बीस फुट दूर गहरी खंती में जा गिरा। टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से भाग गई जबकि युवक रात भर वही खंती में पड़ा रहा। सुबह लगभग सात बजे राहगीरों ने युवक का शव खंती में पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | युवक अपने पीछे पत्नी दो बच्चे छोड़ गया है| परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया किन्तु थाना प्रभारी की सूझबूझ से परिजनों को समझा बुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया | परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।टक्कर मारने वाली कार को बरामद कर लिया गया है | पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow