Unnao accident कार सवार युवक को डंपर ने कुचला मौत

सहजनी के पास डंपर ने टक्कर मार दी

Mar 23, 2026 - 22:20
 0  22
Unnao accident कार सवार युवक को डंपर ने कुचला मौत

उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

माखी थाना क्षेत्र के कस्बा चकलवंशी निवासी सुभाष कुमार जायसवाल पुत्र स्व. रामगुलाम जायसवाल उन्नाव में रहकर शराब ठेके का काम करते थे। सोमवार को वह अपनी पत्नी रत्ना जायसवाल के साथ कार से कानपुर दवा लेने गए थे। शाम को वापस लौटते समय सहजनी के पास उन्होंने पानी लेने के लिए कार रोकी और नीचे उतर गए।

इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर सुभाष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

घटना में घायल पत्नी को उपचार के लिए भेजा गया है। पति की मौत की खबर मिलते ही वह रो-रोकर बेहाल हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​