Sambhal news कल्कि मंदिर का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शिलान्यास किया
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कल्कि को कलयुग का भगवान बताया

सम्भल । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संभल के एछोडा कम्बोह में भगवान श्री कल्कि मंदिर का शिलान्यास किया। कलयुग के अंतिम चरण में भगवान श्री कल्कि अवतार का उल्लेख पुराणों में बताया जा रहा है। इस मौके पर मंदिर के पीठाधीश्वर, विधायक एसपी सहित सैकड़ों कल्कि भक्त मौजूद रहे।
आचार्य श्री प्रमोद कृष्णम के अनुसार शास्त्र में कलयुग का समय पूरा होने से पहले भगवान विष्णु श्री कल्कि के रुप में अवतार लेंगे। और दुष्टों का संचार कर सत्य सनातन की रक्षा कर धर्म ध्वजा फहराएंगे। 30 जुलाई 2025 बुधवार को श्री कल्कि की जयंती मनाई गई। सम्भावित जयंती के अवसर पर संभल के अचोडा कम्बोह में नव निर्मित मंदिर की आधार शिला रखी गई। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर हवन पूजन किया । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कर कमलो द्वारा मंदिर का शिलान्यास किया गया। मंदिर के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लोगों का अभिवादन किया। इस मौके पर अवधेश नारायण प्रपन्नाचार्य, भारतीय सभ्यता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी, धर्मेन्द्र राय, अखिलेश सिन्हा,सहित सैकडो भक्त मौजूद रहे। कार्यक्रम में कलाकारों ने कल्कि भजनों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
What's Your Reaction?






