Jaunpur news मोस्ट संगठन का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

प्रदेश के सभी जिलों से मोस्ट के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे। पदाधिकारियों ने किया सम्बोधित

Jun 22, 2025 - 20:59
 0  38
Jaunpur news मोस्ट संगठन का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

*रामानन्द बौद्ध के नेतृत्व में मोस्ट प्रान्तीय सम्मेलन का हुआ आयोजन*

स्थान_राम अधार इंटर कॉलेज, रसूलपुर, खुटहन, जिला जौनपुर 

जौनपुर।दिनांक 22 जून 2025 को मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मोस्ट प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन प्रदेश संयोजक रामानन्द बौद्ध के नेतृत्व में राम अधार इण्टर कॉलेज, रसूलपुर, खुटहन में किया गया। सम्मेलन में प्रदेशभर से आए पिछड़े समाज के लोगों ने भागीदारी निभाई। 

          कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री दद्दू प्रसाद ने कहा कि शिक्षा और सामाजिक जागरूकता ही पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण का मूल आधार है। मोस्ट संस्थान जो कार्य कर रहा है, वह न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि अनुकरणीय भी है। यह संस्थान प्रदेश और देशभर में क्रांतिकारी कार्य कर रहा है।

         मोस्ट निदेशक शिक्षक श्यामलाल "गरूजी" ने कहा कि जिस मनुवादी व्यवस्था ने हमारे लोगों को नीच और पिछड़ा बनाया है उसे गोमती व गंगा में प्रवाहित कर देश के अंदर सामाजिक समानता कायम करने के लिए जीवन के आखिरी सांस तक संघर्ष जारी रहेगा।

          कार्यक्रम को पूर्व विधायक भगेलूराम, से.नि. आईपीएस वी.पी. अशोक, खादिम अब्बास, चेयरमैन रमेश सोनकर, जे.के. शर्मा (केटी), उमाशंकर केवट, श्रीराम मौर्या, एडवोकेट अशोक कुमार यादव, पूर्व प्रमुख सभापति यादव, जयनाथ वर्मा, डा. अभयराज निषाद, जामवन्त निषाद, विनोद साहनी, पूर्व प्रमुख गयादीन यादव, मंजू विन्द, नन्दिनी बौद्ध आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद एवं संचालन राम उजागिर यादव व जीशान अहमद ने संयुक्त रूप से किया तथा शिक्षक श्यामलाल "गुरूजी" के संरक्षण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सोहन विन्द, डा. भण्डारी, राम अजोर गौतम व जनार्दन यादव की अहम भूमिका रही।

          उल्लेखनीय है कि विपरीत मौसम में भी कार्यक्रम में हजारों लोग उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम के आयोजक रामानन्द बौद्ध ने आये हुए सभी अतिथियों और सभी मोस्ट पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​