वीरांगना अवंती बाई लोधी के जन्म दिवस पर तिरंगा यात्रा
भारतीय सभ्यता पार्टी के तत्वाधान में पच्चास किमी तिरंगा यात्रा निकाली गई सैकड़ों लोग शामिल हुए

उन्नाव । वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मनाई गई। शहीदों की याद में डीहा गांव से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में क्षेत्र के लोग बाइक, कार, ट्रैक्टर से अवंती के जयकारों के साथ यात्रा में सामिल हुए। इस मौके पर सैकडों लोग मौजूद रहे।
सदर तहसील क्षेत्र के रउकरना के मजरा डीहा गांव से वीरांगना अवंती बाई के का जन्म दिवस मनाया गया। जन्म दिवस पर भारतीय सभ्यता पार्टि के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार लोधी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्म दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के रामगढ़ की महारानी वीरांगना अवंती बाई प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लोहा लिया।अंग्रेजो से लड़ते हुए वीर गति प्राप्त हुई। देश प्रति शहीद होने वाला किसी व्यक्ति विशेष का नहीं होता है शहीद पूरे देश का लो जाता है। उनके जन्म दिवस पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। शनिवार को डीहा गांव से बाइक, कार ट्रैक्टर से यात्रा का शुभारम्भ किया गया। यात्रा रऊकयना, उन्नाव सदर, करोवन, सरोसी, जंगेनगर में अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। चकलवंशी, कोरारीकलां होते हुए पुनः डीहा गांव में समापन किया गया। इस मौके पर अखिलेश सिन्हा,धर्मेन्द्र राय, शोभाराम, कुलभूषण सिंह, प्रधान विनोद कुमार रावत, रोहित भारती, राजेन्द्र गौतम, राजेश कुमार राजपूत, पवन कुमार लोधी, राधेश्याम लोधी, राकेश, वीरेन्द्र धानुक, छंगा राम रावत,
What's Your Reaction?






