मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत बड़ी धूमधाम से निकली मां सरस्वती व दुर्गा माता की बारात
मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत बड़ी धूमधाम से निकली मां सरस्वती व दुर्गा माता की बारात
महेश राजपूत की रिपोर्ट
चकलवंशी (उन्नाव)। विकास खण्ड सरोसी क्षेत्र के बन्दा खेड़ा के मजरा जंगली खेड़ा गांव में शुक्रवार सुबह मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत मां सरस्वती व मां दुर्गा की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई।
नव-निर्मित एवं सुसज्जित मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा जंगली खेड़ा से निकलकर बन्दा खेड़ा, बाबा खेड़ा और बरभौला होते हुए भीमेश्वर मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गाजे-बाजे के साथ निकली इस बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पावा चौकी में तैनात चौकी प्रभारी दिनेश सिंह अपने दल-बल के साथ मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया।
इस अवसर पर श्यामसुंदर यादव, संजय लोधी, जगदीश सिंह, अंकित यादव, बेचेलाल, रामदुलारे यादव, बब्लू सिंह, श्रीपाल राठौर, टोनी सिंह, रामकृष्ण यादव, विजयपाल यादव, सुधीर, रामबाबू सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना संपन्न होने के पश्चात सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह नजर आया।
What's Your Reaction?