Id ul ajha news हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं शांति पूर्वक त्योहार मनाने का संदेश दिया

Jun 7, 2025 - 21:10
 0  3
Id ul ajha news हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योहार

उत्तर प्रदेश में अक़ीदत के साथ मनाया गया ईद-उल अजहा का त्योहार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी। 

लखनऊ। ईद-उल-अज़हा का त्यौहा प्रदेश के सभी जिलों में हर्षाेल्लास और धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया गया । इस पर्व को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। मुस्लिम समुदाय ने सुबह ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज ईदगाहों और मस्जिदों में अदा कर देश की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किये गए। त्यौहार के मद्देनजर नगर निगमों और नगर पालिकाओं द्वारा सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुस्लिम समुदाय द्वारा सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए नमाज और कुर्बानी की रस्म अदा की गई। ड्रोन की सहायता से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई।अयोध्या में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 गौरव ग्रोवर की टीम सिविल लाइन ईदगाह पर मौजूद रही। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये। सौहार्दपूर्ण माहौल में जनपद अयोध्या में और अयोध्या नगर में इस त्यौहार को मनाया जा रहा है। हमारे यहां कुल मिला के जो नंबर ऑफ मस्जिद है वो लगभग 230 है और इसी प्रकार से लगभग 120 ईदगाह है। सभी स्थानों पर मुख्यतः जैसे मैंने कहा बकरीद में ईदगाह पर जैसे नमाज अदा की जाती है तो सभी स्थानों पर हम लोगों ने व्यवस्था करी थी और सभी स्थानों पर जो नमाज है वो संपन्न हो चुकी है।

वहीं गोरखपुर में भी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। ईद-उल-अजहा पर्व शांति, सादगी, अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। ईद-उल-अजहा की नमाज शहर की सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अमन, सलामती, भाईचारे की दुआ के साथ मुकम्मल हुई। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। सबसे पहले मस्जिद सुप्पन खां खूनीपुर व सबसे आखिर में सुन्नी जामा मस्जिद सौदागर मोहल्ले में नमाज अदा की गई। मुस्लिम घरों व तीन दर्जन से अधिक चिन्हित स्थानों पर कुर्बानी परंपरा के मुताबिक अदा की गई। 

उधर, संभल में ईद की नमाज और कुर्बानी की रस्म सकुशल सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई द्वारा ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह का भ्रमण किया गया। पूरे जनपद में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी निकाला। शांतिपूर्ण तरीके से ईद-उल-अजहा नमाज अदा की गई । नमाज के दौरान ईदगाह सहित मस्जिदों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। ड्रोन से भी निगरानी की गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

welive24 ​Welive24 is an Indian digital news platform operating under the tagline “Your Local Rajdoot.” It focuses on delivering timely and comprehensive coverage of local news, particularly in Uttar Pradesh, with an emphasis on cities like Unnao, Kanpur, and Lucknow.​